अभिभावक व शिक्षकों के बीच संगोष्ठी का आयोजन

Updated at : 30 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावक व शिक्षकों के बीच संगोष्ठी का आयोजन

अभिभावक व शिक्षकों के बीच संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय सुगमा में प्रवेश से प्रगति तक अभियान के तहत अभिभावक व शिक्षकों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार के द्वारा किया गया. साथ ही इस मौके पर अकादमिक सत्र 2025-26 में सफल बच्चों के बीच परिणाम पत्रक अभिभावकों के बीच वितरण किया गया. साथ ही नये बच्चों का नामांकन कर उनका फूल माला, मिठाई देकर वर्ग कक्ष में स्वागत किया गया. प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार के प्रेरणादायक विचारों ने सभी अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस संगोष्ठी में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर बच्चों की शिक्षा, प्रगति और संस्कारों पर विशेष चर्चा हुई. विभागीय दिशा निर्देश के अनुपालन के क्रम में प्रधानाध्यापक के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कम शिक्षकों के बावजूद प्रतिबंध नजर आ रहे हैं. मैट्रिक परीक्षा में लक्ष्मी कुमारी को 428 अंक आने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों के द्वारा उन्हें माला पहनकर स्वागत किया गया. मौके पर शिक्षका बेबी कुमारी, ममता कुमारी, विनिता कुमारी एंव विभुती कुमार अभिभावक प्रशांत कुमार सिंह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह, सरपंच चंदन कुमार, कुमोद गुप्ता, सीमा देवी, राधे पंडित, सुनील कुमार, सुभाष शर्मा, किशन तांती, देवानंद यादव, फुलो यादव, शंकर पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन