ePaper

सहरसा से नयी दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Updated at : 11 Dec 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा से नयी दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 13 दिसंबर को बरौनी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते सहरसा से नयी दिल्ली एक स्पेशल ट्रेन 04493 का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

सहरसा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 13 दिसंबर को बरौनी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते सहरसा से नयी दिल्ली एक स्पेशल ट्रेन 04493 का परिचालन किया जायेगा. इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूति श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 04493 सहरसा-नयी दिल्ली स्पेशल सहरसा से सुबह 2 बजे खुलकर 3.13 बजे मानसी, 3.33 बजे खगड़िया, 4.08 बजे बेगुसराय, 4.45 बजे बरौनी, 5.38 बजे दलसिंहसराय, 6.25 बजे समस्तीपुर, 7.25 बजे मुजफ्फरपुर, 8.25 बजे हाजीपुर, 9.38 बजे पाटलिपुत्र, 10.03 बजे दानापुर, 10.35 बजे आरा, 11.28 बजे बक्सर एवं दोपहर 1.20 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 3.30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन