ePaper

जर्जर भवन की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो जख्मी

Updated at : 05 Oct 2024 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर भवन की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो जख्मी

जर्जर भवन की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे थे तीनों भाई-बहन, अचानक गिरी दीवार तीन वर्षीय रिशु की मौके पर हो गयी मौत, दो का हो रहा है इलाज प्रतिनिधि, सौरबाजार एक जर्जर खपरैल भवन की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. दोनों जख्मी का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित मधुरा गांव में शुक्रवार शाम की है. मृतक और जख्मी सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं, जो आपस में भाई-बहन हैं. मृतक बालक की पहचान पप्पू कुमार के तीन वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में की गयी है. जबकि इस हादसे में 5 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और 7 वर्षीय पुत्री वैशाली कुमारी जख्मी है. दोनों भाई-बहन का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जर्जर कच्चा मकान के बगल से होकर रास्ते से तीनों भाई-बहन गुजर रहे थे. तभी जर्जर भवन की दीवार रास्ते पर गिरने से तीनों मासूम हादसे का शिकार हो गये. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी और दो मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बता दें कि पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खपरैल का बना कच्चा मकान बेहद जर्जर हो चुका था. जो शुक्रवार की देर शाम हल्की बारिश होने के दौरान गिर गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन