अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 7:20 PM
अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी
सिमरी बख्तियारपुर. बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत चपराम- बघवा सड़क मार्ग के सतरस पुल के समीप शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में बलवाहाट पुलिस ने आनन-फानन में वृद्ध को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी वृद्ध खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय भुल्लो ठाकुर है. जो बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के खम्होती गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था. घटना के संबंध में बलवाहाट पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह सतरस पुल के समीप सड़क किनारे जख्मी हालत में गिरा हुआ था. जैसे ही पुलिस गश्ती के दौरान वहां पहुंची तो देखा कि एक बुजुर्ग सड़क किनारे जख्मी हालत में है तो पुलिस ने तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करा कर बुजुर्ग के स्वजनों को घटना की सूचना दी. हालांकि जख्मी वृद्ध सड़क किनारे कैसे पहुंचा, इस बात का पता नहीं चल पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










