ePaper

बारह हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 24 Jan 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बारह हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बारह हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

जलैया बस्ती निवासी महेश्वरी यादव हत्याकांड का था नामजद अभियुक्त पतरघट. बारह हजार रूपये का इनामी कुख्यात तथा जलैया बस्ती निवासी महेश्वरी यादव हत्याकांड के फरार नामजद अभियुक्त को पस्तपार पुलिस द्वारा सौरबाजार पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार पंचायत अंतर्गत जलैया बस्ती निवासी महेश्वरी यादव हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी प्रक्षेत्र सहरसा के द्वारा बारह हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. थाना अध्यक्ष ने कहा कि बारह हजार रुपए का इनामी तथा महेश्वरी यादव हत्याकांड का फरार नामजद अभियुक्त को पस्तपार पंचायत स्थित जलैया बस्ती निवासी फूलो यादव उर्फ आशीष कुमार को सौरबाजार पुलिस के सहयोग से सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगड़ी बस्ती से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन