ePaper

मुरादपुर व नवहट्टा पूर्वी में होगा नाइट ब्लड सर्वे

Updated at : 17 Nov 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुरादपुर व नवहट्टा पूर्वी में होगा नाइट ब्लड सर्वे

मुरादपुर व नवहट्टा पूर्वी में होगा नाइट ब्लड सर्वे

विज्ञापन

फाइलेरिया रोकथाम का अभियान तेज नवहट्टा. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया भारती की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवहट्टा में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए प्रस्तावित नाइट ब्लड सर्वे के संबंध में समीक्षा बैठक विधिवत रूप से संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि मुरादपुर पंचायत में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रात्रि रक्त जांच की जायेगी. वहीं नवहट्टा पूर्वी भाग में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक नाइट ब्लड सर्वे संचालित होगा. नाइट ब्लड सर्वे के दौरान फाइलेरिया से संबंधित संभावित रोगियों की पहचान, घर-घर निरीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्त जांच और आवश्यक चिकित्सीय कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी. सर्वे टीम को दिशा-निर्देश प्रदान किये गये हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया गया है. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमित चंचल, बीसीएम राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन