बची राशि खर्च करने के लिए बनाया जायेगा नया प्रस्ताव : डीएम

Updated at : 29 Mar 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
बची राशि खर्च करने के लिए बनाया जायेगा नया प्रस्ताव : डीएम

बची राशि खर्च करने के लिए बनाया जायेगा नया प्रस्ताव : डीएम

विज्ञापन

डीएम ने मंडनधाम, उग्रतारा मंदिर व सूर्य नगरी कंदाहा में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा महिषी. डीएम दीपेश कुमार जिला के आलाधिकारियों के संग मुख्यालय स्थित सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर, मंडन धाम व सूर्य नगरी कंदाहा में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आवंटित राशि से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. मौके पर मौजूद विभागीय अभियंताओं से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली व शेष बच रहे राशि खर्च करने के लिए नया प्रस्ताव बना कर विभागीय स्वीकृति के पहल पर प्रयास की बात कही. बता दें कि उग्रतारा मंदिर व मंडन धाम के सौंदर्यीकरण के लिए पंद्रह पंद्रह करोड़ राशि का आवंटन मिला था. जमीन की कमी के कारण सभी राशि का खर्च हो पाना संभव नहीं दिख रहा. डीएम ने कहा कि बची राशि से भू अर्जन कर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेजा जायेगा. इसके अतिरिक्त महिषी चौक से मंदिर तक सड़क के दोहरीकरण के लिए सीओ को मापी कर अतिक्रमण मुक्ति के लिए निर्देशित करते कहा कि इसमें कोई बाधा हो तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें. मौके पर एडीएम निशांत, डीडीसी गौरव कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, बीडीओ भरत कुमार सिंह, पीओ मनीष झा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन