एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, एकजुटता का दिया जायेगा संदेश

एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, एकजुटता का दिया जायेगा संदेश
ग्रामीण विकास मंत्री, सांसद सहित अन्य नेता होंगे शामिल सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. सम्मेलन की तैयारियों ने पूरे नगर का माहौल चुनावी जोश से भर दिया है. एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात एक कर दिया है. सम्मेलन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा नेता व मंत्री प्रेम कुमार, मधेपुरा लोकसभा सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व सांसद सुशील कुमार तथा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. इसके अलावा बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता भी इस आयोजन में शामिल होंगे. सम्मेलन में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. जदयू जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण गुरुवार को पूरे दिन उच्च विद्यालय के मैदान में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा. विशाल पंडाल का निर्माण, आकर्षक मंच की सजावट और बैनर-पोस्टरों से पूरे क्षेत्र को सजाया गया. एनडीए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है. सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जदयू के जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जदयू महासचिव ललन यादव, लोजपा नेता संजय सिंह, प्रहलाद रमन, सुधीर सिंह, महेंद्र शर्मा, दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता अरविंद भगत समेत अन्य नेताओं ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र के हर कोने से एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक इस आयोजन में शामिल होंगे. एनडीए की ताकत दिखायेगा यह सम्मलेन बीजेपी नेता रितेश रंजन ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बेहद सभी उत्साहित हैं और पूरे जोश के साथ इसमें भाग लेंगे. सिमरी बख्तियारपुर का यह सम्मेलन एनडीए की ताकत और संगठनात्मक क्षमता का परिचायक होगा. जदयू नेता ललन कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनायेंगे. यह कार्यक्रम न सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि कार्यकर्ता से सीधे संवाद का मंच भी है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने भरोसा जताया कि यह सम्मेलन सहरसा जिले में अब तक हुए तीनों विधानसभा सम्मेलनों का रिकॉर्ड तोड़ेगा और क्षेत्र में एनडीए की एकजुटता का संदेश देगा. सम्मेलन की तैयारी में मुखिया विनय यादव, विपिन गुप्ता, संजीव भगत, दुर्गेश पासवान, रमेश गुड्डू, सुशील पासवान, टंडन मुखिया, उपेंद्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर भारी उत्सुकता देखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




