ePaper

सड़क व नाले का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 10 Sep 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क व नाले का विधायक ने किया शिलान्यास

नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड संख्या आठ में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड संख्या आठ में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया. स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बुधवार को इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस परियोजना के तहत सिलेट दुर्गा मंदिर से बद्री मिश्रा के घर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जायेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इसके अतिरिक्त हरिवल्लभ सिंह के घर से हीरा झा के घर होते गब्बी तक नाले का निर्माण भी शुरू किया गया है. शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. सरकार इस क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, जिला महामंत्री अनमोल भगत, उप मुख्य पार्षद दुर्गाकांत झा, बिपिन प्रकाश, रतन यादव, कौशल सिंह, कृष्ण चंद्र झा, कृष्णानंद सिंह, हरिवल्लभ सिंह, प्रभाकांत झा, सुरेंद्र कुमार सिंह, रामानंद सिंह, गजेंद्र ठाकुर, रमाकांत झा, विमल झा, कैलाश झा, किशोर झा, श्यामल सिंह, राजेंद्र सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन