जलजमाव की समस्या दूर करने पहुंचे सुपरवाइजर के साथ दुर्व्यवहार

Updated at : 23 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या दूर करने पहुंचे सुपरवाइजर के साथ दुर्व्यवहार

जलजमाव की समस्या दूर करने पहुंचे सुपरवाइजर के साथ दुर्व्यवहार

विज्ञापन

एक नामजद सहित 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दूर करने पहुंचे सफाई सुपरवाइजर के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सफाई सुपरवाइजर रंजन कुमार पासवान ने एक नामजद समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बख्तियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों हुई भारी बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. नप कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार की दोपहर सुपरवाइजर रंजन कुमार पासवान, नोडल पदाधिकारी हसनैन मोहसिन तथा अन्य कर्मियों के साथ वार्ड संख्या 14 स्थित रंगीनिया मोहल्ला में जल निकासी का कार्य कराने पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय निवासी मो आजो अपने करीब 50 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा. पीड़ित सुपरवाइजर का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने न केवल कार्य रुकवाने का प्रयास किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी – भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी. घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद नगर परिषद के नोडल पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित अमर्यादित व्यवहार करता रहा. इधर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन