एनएच 107 निर्माण में हो रही देरी से सांसद ने मंत्री को कराया अवगत

गले छह महीने में काम पूर्ण होने का दिया आश्वासन
अगले छह महीने में काम पूर्ण होने का दिया आश्वासन प्रतिनिधि, सहरसा संसद भवन में सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग नितिन गडकरी से मिलकर एनएच 107 के निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की जानकारी दी. उन्होंने मंत्री से कहा कि आप कई बार पदाधिकारियों से बातकर समय-सीमा तो तय करते हैं. लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. पिछली बार जून 2024 तक काम पूरा होने की समय निर्धारित की गयी थी. लेकिन इस अवधि में भी कार्य पूरा नहीं हो सका. मंत्री ने मंत्रालय के संबंधित पदाधिकारियों पर नाराजगी जताते कहा कि जितना जल्द हो सके, इस कार्य को पूर्ण करायें. पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क के बचे हुए कार्य अंडरपास का एप्रोच चार महीने के अंंदर एवं आरओबी के सभी काम छह महीने के अंंदर करने का आश्वासन दिया. सांसद ने मंत्री का ध्यान दिलाते कहा कि ग्रीन फील्ड फोरलेन पथ बिदुपुर, दलसिंहसराय, सिमरी बख्तियारपुर, उदाकिशुनगंज, पूर्णियांं जिसके डीपीआर बनाने का टेंडर कर एजेंसी भी नियुक्त किया गया था. उसमें अभी तक आगे का काम नहीं होने की जानकारी दी. मंत्री ने कहा कि एलाईन्मेंट का सर्वे हो गया है. कैबिनेट में प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




