सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1 लाख 32 हजार की लूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 6:23 PM
सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1 लाख 32 हजार की लूट
कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही निवासी सीएसपी संचालक सन्नी कुमार गुप्ता से शुक्रवार को एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 32 हजार नगदी सहित लैपटॉप, मोबाइल लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित सन्नी कुमार ने बनगांव थाना को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है. दिये आवेदन में सन्नी कुमार ने कहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह बरियाही अपने आवास से अपने बाइक नंबर बीआर 34 आर 5969 से चैनपुर अपने एसबीआई सीएसपी जा रहा था. बरियाही से आगे एक नहरी के समीप पूर्व से घात लगाये एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने मेरी बाइक को रोक कर हथियार के बल पर पास रखे एक लाख 32 हजार 5 सौ नगदी सहित एक लैपटॉप और मोबाइल लूट कर हनुमान बाग की तरह भाग गया. इस संबंध में बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आलोक में घटना की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










