बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को घर-घर तक पहुंचाने का करें काम : केडी शर्मा

Updated at : 25 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को घर-घर तक पहुंचाने का करें काम : केडी शर्मा

बुधवार को प्रखंड लोजपा (रामविलास) की संगठनात्मक बैठक कुसमी आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार व संचालन कार्यकारी प्रखंड सोहन सिंह ने किया.

विज्ञापन

लोजपा (आर) की बैठक में नयी रणनीति व संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

बनमा ईटहरी. बुधवार को प्रखंड लोजपा (रामविलास) की संगठनात्मक बैठक कुसमी आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार व संचालन कार्यकारी प्रखंड सोहन सिंह ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर की संगठनात्मक मजबूती से ही जिले में विधायक और सांसद निर्वाचित होकर कार्यकर्ताओं ने सदन में भेजने का काम किया है. वहीं लोजपा (आर) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ होती हैं, इसलिए पार्टी में युवा की भागीदारी अधिक हो. उन्होंने पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विज़न को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें. जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट चिराग पासवान द्वारा शुरू किया गया एक विजन दस्तावेज है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना और बिहारी अस्मिता को पुनर्स्थापित करना है. यह अभियान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे में सुधार करके बिहार को विकास में सबसे आगे लाने पर केंद्रित है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, अवध राम, अमित यादव, प्रभात रंजन, बेचन साह, श्वेता कुमारी, अंजना रानी, मंजू देवी, गिरीश यादव, शंभु राम, श्रीलाल शर्मा, दिनेश चौधरी, अरविंद यादव, अशोक कुमार, ओम कुमार, मंतोश कुमार, फुलेश्वर रजक, अनिल यादव, प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन