अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश

Updated at : 01 Apr 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश

जिले में उर्वरक के सुव्यवस्थित विक्रय एवं एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, पीएनजी कनेक्शन को लेकर की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने उर्वरक एवं गैस वितरण को लेकर की विस्तृत समीक्षा

सहरसा. प्रधान सचिव कृषि विभाग सह प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को दृष्टि में रखते जिले में उर्वरक के सुव्यवस्थित विक्रय एवं एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, पीएनजी कनेक्शन को लेकर की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि कृषि कार्य निमित पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है. निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार उर्वरक की खरीद की जाये, जमाखोरी नहीं हो इसका ध्यान रखना आवश्यक है. उपलब्धता के विरुद्ध उर्वरक बिक्री के नियमित पर्यवेक्षण एवं अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का उन्होंने निर्देश दिया.

पीएनजी संबंधित कार्य को अविलंब पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की दी हिदायत

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस सिलिंडर की वर्तमान उपलब्धता एवं इसके सुव्यवस्थित वितरण के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया. उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर वितरण का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील एजेंसियों की संख्या के अनुपात में स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिनके नियमित पर्यवेक्षण में उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान किया जा रहा है. शिकायत निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 06478-222753 सतत कार्यशील है. प्रभारी सचिव ने जिला आपूर्ति कार्यालय को इसके व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया. पीएनजी की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में जिले में लगभग 65 किलोमीटर में पीएनजी संबंधित कार्य अंतिम रूप से पूर्ण होने की संभावित तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गयी है, जबकि शेष लगभग 300 किलोमीटर के चिह्नित क्षेत्रों में पीएनजी संबंधित कार्य अंतिम रूप से अविलंब पूर्ण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त हिदायत दी गयी है. पीएनजी कनेक्शन से यथासंभव अधिकाधिक व्यक्ति लाभान्वित हो, इसके संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश प्रभारी सचिव ने दिया. बैठक में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन