सौ बैड के अत्याधुनिक अस्पताल की जल्द होगी शुरुआत: डॉ रजनीश

सौ बैड के अत्याधुनिक अस्पताल की जल्द होगी शुरुआत: डॉ रजनीश
हर्षोंउल्लास के साथ मना रामचन्द्र विद्यापीठ का छठा स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने खुबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्थापना दिवस को बनाया यादगार सोनवर्षाराज. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नारायण बिहार सोहा में रामचंद्र विद्यापीठ पारामेडिकल व नर्सिंग काॅलेज का शनिवार को छठा स्थापना दिवस हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, समाजसेवी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, सोनवर्षा थाना की एसएचओ आंकाक्षा कुमारी, ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा, ईस्ट एन वेस्ट डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार मिश्रा, ईस्ट एन वेस्ट सीएसयू काेर्डिनेटर सुज्वल कुमार चौधरी, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल निदेशक अजित कुमार अनुज, प्ले एंड लर्न स्कूल के निदेशक अजित कुमार सोनु, देहद पंचायत मुखिया निर्भय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर सभी अतिथियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से पाग, चादर व टोकन भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर काॅलेज प्राचार्य ने महाविद्यालय की उपलब्धि व विकास पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राध्यापक पंडित मोहन ठाकुर ने जहां स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया, वहीं महाविद्यालय की छात्रा दीपा, मनीषा, सपना, नंदनी, शिवानी ने खुबसूरत स्वागत नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत व अभिवादन किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते अपने अध्यक्षीय भाषण में चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते कहा कि अगले स्थापना दिवस से पूर्व रामचंद्र विद्यापीठ पारामेडिकल व नर्सिंग काॅलेज में सौ बैड का सुसज्जित अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने सोनवर्षा जैसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह के पारामेडिकल व नर्सिंग काॅलेज खोले जाने के लिए चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन की जमकर तारीफ की. उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज सेवा में अपने आप को लगाने के लिए प्रेरित किया. समारोह को संबोधित करते समाजसेवी ललन सिंह ने कहा कि रजनीश रंजन ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो मिशाल प्रस्तुत किया है, वह हर बेटा नहीं कर सकता है. अपने पिता रामचंद्र के सपनों को उन्होंने साकार कर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को एक नयी दिशा देने का काम किया है, जो सराहनीय है. समारोह में मौजूद सभी वक्ताओं ने संस्थान के उत्तरोत्तर विकास व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते स्थापना दिवस की बधाई दी. वहीं संस्थान के छठे स्थापना दिवस पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनु प्रिया मैडम के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से स्थापना दिवस को उत्सवी बना दिया. महाविद्यालय के छात्र सक्षम, सौरभ, मुकुंद, अभिषेक ने कई खुबसूरत गीत व नृत्य की प्रस्तुति से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम का संचालन ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन ग्रुप के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




