अस्पताल कर्मी से मारपीट, घायल

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :23 Jan 2026 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल कर्मी से मारपीट, घायल

अस्पताल कर्मी से मारपीट, घायल

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार आईडी सिंह चौक पर अस्पताल कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित अस्पताल कर्मी मुरली बसंतपुर वार्ड नंबर 14 निवासी प्रणीत कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में पर्ची काउंटर बंद होने के बाद मरीज के परिजन द्वारा जबरन पर्ची काटने का दबाव देने लगा. मेरे द्वारा तीन बजे काउंटर खुलने पर पर्ची काटने की बात कही गयी. इसी को लेकर परिजन भड़क गये व फोन कर अपने लोगों को बुला लिया. लंच करने के लिए नया बाजार जाने के दौरान पीछे पीछे सभी पहुंच गये व लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन