कठुआर में आगलगी से पांच परिवार का आशियाना राख

Updated:
विज्ञापन
कठुआर में आगलगी से पांच परिवार का आशियाना राख

कठुआर में आगलगी से पांच परिवार का आशियाना राख

विज्ञापन

राजद नेता गौतम कृष्ण ने बढ़ाया मदद का हाथ नवहट्टा. प्रखंड के हाटी पंचायत स्थित कठुआर गांव में बीती रात लगी भीषण आग में करीब पांच परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया. रात करीब 12 से 1 बजे अचानक आग की लपटें उठी और देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग आग की लपटें देखकर मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक घर के अंदर रखे बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, अनाज और जरूरी कागजात तक कुछ भी नहीं बच पाया. गांव के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी. आग लगने के बाद परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गये. इस घटना से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और वे बेसहारा हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व बीडीओ एवं राजद नेता डॉ गौतम कृष्ण तत्काल कठुआर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना, उन्हें ढांढस बंधाया और राहत सामग्री, घरेलू उपयोगी सामान तथा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की आपदा में सरकारी स्तर पर भी त्वरित मदद पहुंचाना जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार जल्दी से अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें. गौतम कृष्ण की इस पहल से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और कहा कि इस कठिन घड़ी में मिला सहयोग उनके लिए दोबारा खड़े होने का हौंसला और आत्मविश्वास देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन