हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर किया जाम सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के धरहरा चौक के समीप गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक युवक बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के बरेबा टोला के वार्ड संख्या 15 निवासी सत्यनारायण चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र रोहित चौधरी था. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार हाइवा बलवाहाट की ओर से सिमरी बख्तियारपुर की ओर जा रहा था और बाइक सवार युवक बलवाहाट किसी काम से जा रहा था. जैसे ही बाइक सवार युवक धरहरा के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर हाइवा छोड़ फरार हो गया. वहीं आक्रोशित लोगों ने सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची बलवाहाट पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ के सामने पुलिस की एक न चली. जिसके बाद घटना की सूचना बख़्तियारपुर पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर पहुंची बख़्तियारपुर पुलिस ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम समाप्त नहीं हुआ था. वहीं घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे मृतक की मां, पत्नी सहित अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर पुलिस मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज हाइवा को जब्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




