स्वास्थ्य की जांच कर दी गयी निशुल्क दवा

स्वास्थ्य की जांच कर दी गयी निशुल्क दवा
स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान में 3 सौ मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच सौरबाजार . स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सोमवार को सामुदायिक अस्पताल सौरबाजार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी, नप चेयरमैन रूबी परवीन, उप चेयरमैन दुर्गाकांत उर्फ मोल झा, अस्पताल प्रबंधक महबूब आलम और डाॅ सुशील कुमार ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया गया. शिविर में लगभग 300 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी एवं मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी. मौके पर जिला मुख्यालय से आये चिकित्सक दल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ प्रगति मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका सिंह, शिशु रोग दुर्योधन गिरी, जेनरल फिजिशियन डॉ ऋतिक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयंक सक्सेना मौजूद रहे. शिविर के सफल संचालन में प्रख��ड स्वास्थ्य प्रबंधक मो महबूब आलम, बीसीएम प्रमोद कुमार, बीएमएंडई रश्मि कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक मुकेश रंजन एवं सभी डाटा ऑपरेटर, जीएनएम निधि कुमारी, एएनएम ममता कुमारी, जयंती कुमारी, आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ कर्मी अजय कुमार यादव, रणजीत सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 14 – विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते अतिथि.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










