हथियार के बल पर एएनएम के कान से सोने की बाली छीनी

हथियार के बल पर एएनएम के कान से सोने की बाली छीनी
कहरा. सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली के समीप ड्यूटी से बाइक पर अपने पति के साथ घर लौट रही एक एएनएम से अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों कान में पहने सोने की कान की बाली को छीन लिया. इस संबंध में पीड़िता एएनएम सीमा कुमारी ने सोनबरसा कचहरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में सीमा कुमारी ने कहा है कि वह अपने पति विकास कुमार के साथ एक बाइक से अपने घर सहरसा लौट रही थी. इसी दौरान परमिनिया तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर हमारी बाइक को रोक कर मेरे कान से लगभग 60 हजार कीमत के सोने की बाली छीनकर फरार हो गया. इस संबंध में सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










