सहरसा जंक्शन पर चढ़ाया जायेगा गार्डर, कई प्लेटफाॅर्म रहेंगे बंद

Updated at : 28 Mar 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन पर चढ़ाया जायेगा गार्डर, कई प्लेटफाॅर्म रहेंगे बंद

सहरसा जंक्शन पर चढ़ाया जायेगा गार्डर, कई प्लेटफाॅर्म रहेंगे बंद

विज्ञापन

तीन से चार घंटे का लिया जायेगा ब्लॉक, ट्रेन परिचालन रहेगा बाधित सबसे पहले प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के लिए चढ़ाया जायेगा गार्डर फाउंडेशन के निर्माण को लेकर विभाग के बीच बनी आपसी सहमति सहरसा . अगले सप्ताह सहरसा जंक्शन पर रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गार्डर चढ़ाया जाना है. इसे लेकर कुछ घंटे के लिए उस प्लेटफाॅर्म पर ब्लॉक लिया जा सकता है. उस दौरान अप और डाउन में ट्रेन परिचालन बाधित रहेगी. गार्डर चढ़ाने के लिए जंक्शन पर कंस्ट्रक्शन के द्वारा बड़ी मशीन मंगा ली गयी है. उम्मीद है कि सबसे पहले प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर गार्डर चढ़ाया जायेगा. कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसकी सूचना सार्वजनिक तौर पर जारी कर दी जायेगी, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो. यहां बता दें कि ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा तीसरे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है प्लेटफाॅर्म नंबर एक से लेकर पांच तक फाउंडेशन का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है. तीन से चार घंटे का होगा ब्लॉक रेल विभाग के मुताबिक सबसे पहले प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर गार्डर चढ़ाया जायेगा. प्लेटफाॅर्म नंबर एक से दो के बीच चार लाइन गुजरी है. इस वजह से प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो के बीच करीब तीन से चार घंटे तक ब्लॉक लिया जा सकेगा. इस दौरान ट्रेन का परिचालन सुरक्षा की दृष्टि से अप और डाउन में बाधित रहेगी. प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन के बीच नहीं लिया जायेगा ब्लॉक कंस्ट्रक्शन विभाग के मुताबिक प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन के बीच कोई लाइन नहीं गुजरी है. इस वजह से प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर गार्डर चढ़ाने के दौरान कोई ब्लॉक नहीं लिया जायेगा और ना ही कोई ट्रेन परिचालन बाधित होगी. प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन पर एक-एक कर गार्डर चढ़ाया जायेगा. ताकि यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने में भी कोई परेशानी नहीं हो. चार और पांच प्लेटफाॅर्म पर लिया जायेगा ब्लॉक चरणबद्ध तरीके से हर प्लेटफाॅर्म पर गार्डर चढ़ाया जायेगा. बारी-बारी से हर प्लेटफाॅर्म पर ब्लॉक लिया जायेगा. प्लेटफाॅर्म नंबर 4 और 5 पर भी गार्डर चढ़ाने के कारण तीन से चार घंटे का ब्लॉक लिया जा सकेगा. इस कारण उस प्लेटफार्म से ट्रेन परिचालन बाधित रहेगी. विभाग के बीच बनी सहमति इलेक्ट्रिक विभाग और कंस्ट्रक्शन विभाग के बीच नये फाउंडेशन के निर्माण को लेकर आपसी सहमति बन गयी है. अब जल्द ही तीसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कार्यालय के पास पूर्व दिशा में फाउंडेशन का निर्माण होगा. दरअसल पूरब दिशा में इंजीनियरिंग विभाग के पास तीसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए फाउंडेशन का निर्माण होना था. लेकिन उस जगह पर पहले से हाई मास्ट लाइट है, जिसे हटाने को लेकर रेलवे इलेक्ट्रिक विभाग आनाकानी कर रही थी. अब फाउंडेशन निर्माण के लिए दोनों विभाग के बीच आपसी सहमति बन गयी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन