गोली लगने से चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 29 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
गोली लगने से चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

गोली लगने से चार वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में रविवार सुबह की घटना सौरबाजार . गोली लगने से चार वर्ष की एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. जिसका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित मधुरा गांव में रविवार अहले सुबह घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मधुरा गांव में विश्वकर्मा मंदिर के समीप रहने वाले विकास शर्मा की चार वर्षीय पुत्री संजना कुमारी रविवार की अहले सुबह गोली लगने से जख्मी हो गयी है. गोली किसने और क्यों चलाई, यह बात अबतक सामने नहीं आयी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. अनुसंधान में सहयोग के लिए घटनास्थल को बेरिकेडिंग कर सैंपल ले गयी है. पुलिस की एसएफएल, डाॅग स्क्वाइड टीम और टेक्निकल टीम घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर घटना के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम भी गठित की गयी है, जो जल्द ही आरोपियों की पहचान करते हुए घटना का सफल उद्भेदन करने का दावा कर रही है. परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट रहे हैं. लेकिन घटना के बारे में कोई कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. गोली लगने से जख्मी बच्ची के पिता विकास कुमार व उनके भाई दीपक कुमार अपने पिता सूर्य नारायण शर्मा के साथ रहते हैं और फर्नीचर बनाने का काम करते हैं. पुलिस के अनुसंधान के बाद ही सामने आयेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन