भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 02 Feb 2026 7:10 PM
भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
बनमा ईटहरी. बनमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी है. एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि परसाहा होते हुए सोनवर्षाराज की ओर एक कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में एसआई रवि कुमार, आभा कुमारी एवं हसीन अहमद खान की टीम ने परसाहा मेन रोड के समीप उजले रंग की चार पहिया वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान वाहन से 1073 पीस (कुल 107.3 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. साथ ही चार मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव निवासी मनीष कुमार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव निवासी अजय कुमार, ढाब गांव निवासी पिंटू कुमार एवं हरिबोल कुमार के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










