नंदलाली में ठनका गिरने से एक साथ चार मवेशी की हुई मौत

नंदलाली में ठनका गिरने से एक साथ चार मवेशी की हुई मौत
सत्तरकटैया . प्रखंड क्षेत्र स्थित सदर थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार मवेशी की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार पशुपालक शंभु यादव मवेशी को चारा खिलाने बहियार में ले गया था. उसी समय बारिश होने लगी और मेघ गर्जना तथा बिजली चमकने लगा. पशुपालक बगल में किसी के घर में चला गया और मवेशी को छोड़ दिया. उसी वक़्त ठनका गिरा और चार मवेशी (भैंस) की मौत हो गयी. मवेशियों की मौत से शंभु यादव मायूस हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है. पीड़ित ने अंचल कार्यालय और बिहरा थाना में आवेदन दिया है. सीओ शिखा सिंह ने जांच कर आवश्यक पहल करने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










