किराना दुकान से विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

किराना दुकान से विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
सलखुआ . सलखुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान में छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद की गयी है. इस दौरान पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सलखुआ थानाध्यक्ष संजना कुमारी के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं ने पुलिस बल के साथ सलखुआ स्थित एस एच 95 माठा मोड़ पर किराना दुकान में छापेमारी के दौरान मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार पिता मनोज यादव सलखुआ गोंठ की किराना दुकान से कुल 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब ब्लू स्ट्रोक ब्रांड की है, जिसकी प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है. कुल मिलाकर 5.4 लीटर शराब जब्त की गयी. पुलिस ने मौके से कारोबारी मिथुन उर्फ मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सहरसा न्यायालय में दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










