राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मध्य विद्यालय पंचगछिया नवटोल के पांच बच्चे हुए सफल

मध्य विद्यालय पंचगछिया नवटोल के पांच बच्चे हुए सफल
अभिभावकों में हर्ष सहरसा . राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सत्तरकटैया प्रखंड के मध्य विद्यालय पंचगछिया नवटोल के पांच बच्चों ने सफलता प्राप्त की. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हर महीने एक हजार रुपया साल में बारह हजार रुपया प्रतिवर्ष नौ कक्षा से बारहवीं कक्षा तक सभी बच्चों के खाते में सरकार द्वारा दिया जायेगा. विद्यालय से अणु कुमारीर, मधु कुमारी, आस्था कुमारी, हिमांशु कुमार, रोहन कुमार उत्तीर्ण हुए हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों के अथक मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के दस विद्यार्थियों में पांच बच्चों ने सफलता प्राप्त की. इस सफलता से पोषक क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है. उन्होंने सभी सफल बच्चों को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










