गैस लिकेज से चाय दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर हुआ बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
गैस लिकेज से चाय दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर हुआ बर्बाद

गैस लिकेज से चाय दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर हुआ बर्बाद

विज्ञापन

अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच महर्षि मेंहीं चौक स्थित चाय दुकान में शनिवार दोपहर गैस सिलिंडर लिकेज होने से दुकान में आग लग गयी. जिससे डेढ़ लाख से अधिक मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि तत्काल अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंच आग फैलने नहीं दिया. जिससे बड़ी क्षति होने से बच गयी. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि मेंहीं चौक वार्ड नंबर पांच में आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाया. आग गौतम कुमार के चाय नाश्ते की दुकान में गैस सिलिंडर लिकेज के कारण लगी थी. मौके पर दो दमकल वाहन से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. दुकानदार के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान का नुकसान हुआ है. मौके पर अग्निशमन दल में प्रधान अग्निक रवि प्रसाद, चालक नवीन कुमार, हेमलता कुमारी, बिट्टू कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य ने आग पर काबू पाया. फोटो – सहरसा 11 – आग बुझाते कर्मी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन