रात 10 बजे के बाद रोड शो का आरोप, जन सुराज नेताओं पर एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
रात 10 बजे के बाद रोड शो का आरोप, जन सुराज नेताओं पर एफआइआर दर्ज

जिले के सहरसा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कहरा अंचलाधिकारी सौरभ सुमन ने जन सुराज नेतृत्व के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सहरसा. जिले के सहरसा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कहरा अंचलाधिकारी सौरभ सुमन ने जन सुराज नेतृत्व के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सहरसा के प्रत्याशी किशोर कुमार एवं चुनाव अभिकर्ता लुकमान अली को नामजद किया गया है. अंचलाधिकारी के अनुसार पिछले 29 अक्तूबर की रात निर्धारित समय सीमा रात 10 बजे के बाद शहरी क्षेत्र में रोड शो एवं प्रचार-प्रसार चलने की सूचना मिली. मौके पर गतिविधि पाये जाने के बाद आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के आधार पर कार्रवाई की गयी एवं कहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जन सुराज द्वारा आयोजित यह रोड शो प्रत्याशी किशोर कुमार के समर्थन में प्रशांत किशोर के नेतृत्व में निकाला गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन