बीडीओ व सामाजिक कार्यकर्ता में नोकझोंक मामले में प्राथमिकी

Updated at : 20 Feb 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ व सामाजिक कार्यकर्ता में नोकझोंक मामले में प्राथमिकी

-बीडीओ ने प्रमुख पति समेत चार लोगों पर दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

-बीडीओ ने प्रमुख पति समेत चार लोगों पर दर्ज कराया मामला

सौरबाजार. बीडीओ व सामाजिक कार्यकर्ता के बीच कार्यालय घुसकर वीडियो बनाने को लेकर हुई नोकझोंक मामले में सौरबाजार पुलिस ने प्रमुख पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. सौरबाजार थाना में दिये आवेदन में बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि बिहार के राज्यपाल का सहरसा से मधेपुरा जाने का कार्यक्रम रहने के कारण बैजनाथपुर में ड्यूटी पर तैनात थी. तभी प्रखंड मुख्यालय से कुछ कर्मियों द्वारा फोन किए जाने पर जब कार्यालय पहुंची तो देखा कि चंदौर पूर्वी के अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक आनंद, बबलू सम्राट, ललन कुमार अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में लाइव वीडियो बना रहे थे. ये लोग वीडियो बनाते आइबी में पहुंचे, जहां वह कुछ कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी. इस दौरान वे लोग अंदर घुसकर वीडियो बनाने लगे. मना करने पर वे लोग उग्र हो गये एवं उनके साथ बदतमीजी करते अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. इससे सरकारी कामों में बाधा उत्पन्न होने के साथ अन्य कई समस्या उत्पन्न हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा बीच-बचाव करते उन्हें सुरक्षित निकाला गया. पुलिस के सामने भी कुछ देर उन्हें गाड़ी के साथ बंधक बना लिया. पुलिस द्वारा भारी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया. मामले में सौरबाजार की अपर थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी ने बताया कि बीडीओ नेहा कुमारी के आवेदन पर चंदौर पूर्वी पंचायत निवासी अभिषेक आनंद, बबलू सम्राट, ललन कुमार व प्रमुख पति नूर आलम सहित 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इधर, बीडीओ द्वारा आरोपित बनाये गये अभिषेक आनंद सहित सभी लोगों ने भी बीडीओ द्वारा मनमानी करने, मोबाइल फोन तोड़ने, बिचौलिया को प्रश्रय देने सहित अन्य आरोप लगाते वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को यहां से हटाने की मांग की है.

बीडीओ व प्रमुख पति के विवाद के कारण बाधित रहा प्रखंड कार्यालय का काम

सौरबाजार. बीडीओ एवं प्रमुख पति के बीच विवाद व झड़प के कारण गुरुवार को प्रखंड कार्यालय से संबंधित कामकाज बाधित रहा. इसका कुछ असर अंचल कार्यालय में भी देखा गया. वहीं बीडीओ दिनभर कार्यालय से बाहर रही. उनके जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने की बात कर्मियों द्वारा कही गयी. विभिन्न पंचायतों से अपने कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे अधिकांश लोगों को बिना काम कराए बैरंग वापस लौटना पड़ा. मालूम हो कि सौरबाजार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी पूर्व के अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी से प्रमुख पति एवं अभिषेक आनंद के बीच विवाद व झड़प हो चुकी है. जिसमें भी सीओ द्वारा इन दोनों पर सौरबाजार थाना में मामला दर्ज कराया गया था. यहां बराबर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच झड़प व विवाद के कारण विकास काम बाधित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिले के वरीय पदाधिकारी को संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करते आमलोगों के हित में कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन