विराट श्री रामनवमी मेला को लेकर चल रही अंतिम तैयारी
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के पंचवटी चौक में वर्ष 1981 से विराट श्री रामनवमी मेला का आयोजन होता रहा है.
विज्ञापन
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के पंचवटी चौक में वर्ष 1981 से विराट श्री रामनवमी मेला का आयोजन होता रहा है. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट श्री रामनवमी मेला का आयोजन किया गया है. इसके संस्थापक रमेश चंद्र यादव हैं. मेला में अपराह्न चार बजे भव्य शोभा यात्रा, संयोजक कुंदन वर्मा के नेतृत्व में निकाला जायेगा. शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान के नाट्य निर्देशक सह सदस्य श्रीरामनवमी मेला समिति पंचवटी सहरसा के अभिनेता सह नाट्य निर्देशक कुंदन वर्मा ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना किया गया. साथ ही 27 मार्च को 11 बजे दिन में मूर्ति पूजन, मेला उद्घाटन का कार्यक्रम तीन बजे दिन, शोभा यात्रा चार बजे अपराह्न एवं रामनाम संकीर्तन रात्रि आठ बजे होगा, जबकि दूसरे दिन 28 मार्च को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता पटेल मैदान में 10 बजे दिन में होगा. वहीं 29 मार्च को रात्रि नौ बजे प्रतिमा विसर्जन होगा. मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चमन, राजीव कुमार भगत, दुर्मिल मिश्र, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, सचिव राम विनय सिंह, मुरारी प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव दीनानाथ यादव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार पासवान एवं श्यामाचरण झा, हर्ष राज, हिमांशु राज, तिलक राज, तनुज, कृष्णा सहित अन्य सदस्य लगे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










