मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक : विधायक

Updated:
विज्ञापन
मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक : विधायक

मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक : विधायक

विज्ञापन

रामनवमी मेला में गंगा आरती के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम कहरा. प्रखंड के भरौली में आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी मेला में गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह व रामनारायण सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक है. जिससे समाज के सभी लोगों को एक साथ मिलने का अवसर भी मिलता है. इससे पूर्व बनारस से आये पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के आगे गंगा आरती की. जिसे देखने के लिए ग्रामीणों सहित आसपास के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया और भक्ति भाव से लगातार जयश्री राम व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे. वहीं देर रात आयोजन समिति द्वारा मेला में आयोजित मैया जागरण में पटना से आयी गायिका रोहिनी सिंह एवं बनारस से आये गायक रिंकू यादव सहित अन्य कलाकारों ने अपने नृत्य और भक्ति गीत व संगीत से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, नन्हे सिंह, सुनील ठाकुर, पाहो सिंह, सुधांशु सिंह, रंजय भगत, शुभम सिंह, अमित, अजित, बंटी, नीतीश, मुखिया अविशेष कुमार, सरपंच विजय पंडित, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, अशोक ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन