बड़ी दुर्गा मंदिर होगा विशेष आकर्षण का केंद्र
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :10 Sep 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
दुर्गापूजा को लेकर मेला कमेटी की हुई बैठक
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष संजय मोदी ने की. बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनायी जायेगी. पूजा स्थल पर आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कर भव्य सजावट की जायेगी. साथ ही पंडाल का निर्माण परंपरागत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप योग्य पुरोहितों के सानिध्य में संपन्न होगा. संजय मोदी ने कहा कि बड़ी दुर्गा मंदिर में इस बार विशेष आकर्षण रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए पूजा की समुचित व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पूजा आयोजन में सहयोग देने की अपील भी की. बैठक में सदस्य विशाल कुमार, लक्ष्मण कुमार, मनीष कुमार, सोनू केशरी, कुमोद सिंह आनंद, सोनू भगत, रौशन राज, आकाश भगत, रौशन केशरी, राहुल सोनी, मंटू कुमार, विवेक कुमार, आलोक गुप्ता, आलोक गुड्डू, सन्नी कुमार, पवन चदरा फार, भोलू सहित अन्य मौजूद थे. पूजा समिति ने सभी नगरवासियों से सहभागिता और सहयोग की अपील करते हुए दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने का संकल्प दोहराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




