ePaper

मरने के बाद भी किसान ले रहे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ

Updated at : 10 Sep 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
मरने के बाद भी किसान ले रहे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ

सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. जीवित किसानों को लाभ लेने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है.

विज्ञापन

सौरबाजार. सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. जीवित किसानों को लाभ लेने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. लेकिन कृषि विभाग की मेहरबानी से मरने के बाद भी बिना प्रक्रिया पूरी किए मृत किसानों को उन्हें परलोक में भी योजना का लाभ मिल रहा है. कृषि विभाग का यह अजीबो-गरीब मामला प्रखंड के सहुरिया पश्चिमी पंचायत से सामने आया है. जहां दर्जनों मृत किसानों के नाम पर योजनाओं की निकासी कर बिचौलिए की मदद से उन्हें बंदरबांट कर लिया गया है. सहुरिया पश्चिमी पंचायत के मृतक किसान जगदीश मिस्त्री की पत्नी अरहुल देवी, रामजी मिस्त्री, शंभु महतो समेत दर्जनों मृतक किसानों के नाम पर मूंग बीज, मसूर बीज का उठाव किया गया है. साथ ही अन्य कई योजनाओं में मिलने वाले अनुदान की राशि का भी इन लोगों के नाम पर उठाव किया गया है. सहुरिया पश्चिमी पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी को मामले की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर इस तरह की गड़बड़ी कर किसानों के साथ हकमारी करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन शिकायत के एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी न तो किसी तरह की कोई जांच की गयी और न ही कोई कार्रवाई की जा सकी है, जिसके कारण किसानों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. किसानों का कहना है कि हमलोगों को कृषि विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में जटिल समस्याओं से गुजरना पड़ता है. लेकिन बिचौलिया के माध्यम से मरे हुए व्यक्ति के नाम पर भी लाभ लेकर हमलोगों के साथ हकमारी की जाती है. किसानों ने जिले के वरीय पदाधिकारी से ऐसे व्यक्ति को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन