27 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे बिजली बिल कलेक्शन काउंटरः ईई

27 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे बिजली बिल कलेक्शन काउंटरः ईई
ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत छूट सहरसा . वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति निकट आने तथा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का राजस्व संग्रहण निर्धारित लक्ष्य से कम रहने के कारण कंपनी ने 27 मार्च से 31 मार्च तक सभी कलेक्शन काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कंपनी मुख्यालय द्वारा सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं व सहायक विद्युत अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकें. वरीय सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) ने बताया कि सहरसा जिले में राजस्व संग्रहण हेतु सभी राजस्व काउंटर खुले रहेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम, वेबसाइट, सुविधा ऐप तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी के जरिए घर बैठे ही अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए समय पर अपने बकाया बिल का भुगतान करें. ऑनलाइन भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि रामनवमी व अन्य सार्वजनिक अवकाश के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में कठिनाई हुई है. इसे देखते हुए 27 मार्च से 31 मार्च तक सहरसा प्रमंडल के अंतर्गत सहरसा शहरी, सहरसा ग्रामीण एवं सौरबाजार अवर प्रमंडल के सभी राजस्व काउंटर खुले रहेंगे. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि का लाभ उठाकर अपने बकाया बिल का भुगतान अवश्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




