पुलिस पहरा के खत्म होते ही नशा कारोबारी हुए सक्रिय

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पहरा के खत्म होते ही नशा कारोबारी हुए सक्रिय

पुलिस पहरा के खत्म होते ही नशा कारोबारी हुए सक्रिय

विज्ञापन

103 बोतल अवैध कफ सिरप के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार कहरा. सोनबरसा कचहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्ती के दौरान सुलिंदाबाद व दिवारी मुख्य सड़क पर एक बाइक से एक बैग में छुपाकर ले जा रहे 103 बोतल अवैध कोडिंग युक्त कफ सिरप के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया. लोगों को आशंका है कि चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए क्षेत्र में लगाये गये अतिरिक्त पुलिस बलों के कारण क्षेत्र के नशा कारोबारी प्रशासन के डर से नशे का कारोबार पर डरे सहमे हुए थे. विधानसभा चुनाव के कारण क्षेत्र में पुलिस बलों का लगातार गश्ती के कारण कारोबारी भी कारोबार छोड़ शांत बैठे थे. लेकिन गुरुवार को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बलों के हट जाने के बाद नशा के कारोबारी भी धीरे धीरे सक्रिय हो रहे हैं. इस संबंध में सोनबरसा कचहरी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के ही दिवारी पंचायत का अनुज कुमार है. आरोपी के ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन