ePaper

बारिश में सड़क काट हो रहा नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Updated at : 15 Sep 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश में सड़क काट हो रहा नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

बारिश में सड़क काट हो रहा नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन

नाला ढलाई के तुरंत बाद बारिश से भर गया नवनिर्मित नाला, आवाजाही प्रभावित सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में कांग्रेस ऑफिस के निकट नाला निर्माण कार्य आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बीते कई दिनों से चल रहे कार्य के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का चलना-फिरना कठिन हो गया है. जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में पूर्व से निर्मित लगभग तीस फीट चौड़ी सड़क को काटकर एक नाले से दूसरे नाले को जोड़ने का कार्य विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है. शनिवार रात नाले की ढलाई के बाद हुई भारी बारिश से नाले में पानी भर गया. रविवार को सेक्शन मशीन की मदद से जलनिकासी की गई, लेकिन रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने स्थिति जस की तस कर दी. सोमवार सुबह फिर से मशीन से जलनिकासी की गयी. कछुआ चाल में हो रहा कार्य नगर परिषद द्वारा तीन सितंबर को निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है. प्रारंभ में तीन तारीख की रात थोड़ी देर कार्य हुआ, फिर रुक गया. छह सितंबर को फिर कार्य शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में रोक दिया गया. आठ सितंबर से कार्य प्रारंभ हुआ, जो अब तक अधूरा है. पर्व-त्योहार और बारिश के मौसम में निर्माण कार्य की सुस्ती ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लोग आवाजाही में बाधा की समस्या से जूझ रहे हैं. भगवान भरोसे गुणवत्ता स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है. सड़क काटकर कछुआ चाल में कार्य कराया जा रहा है. ढलाई के तुरंत बाद बारिश होने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई विशेष पहल नहीं की जा रही. आगामी दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है कि यह कार्य कब पूरा होगा. बताया जाता है कि मुख्य बाजार के नाले से स्टेशन चौक की तरफ पानी निकासी होती थी. स्टेशन चौक और होटल गली में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती थी. रेलवे और आम नागरिकों की ओर से इसका समाधान निकालने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन ऐसे समय में कार्य शुरू हुआ है जब पर्व-त्योहार और बारिश का मौसम अपने चरम पर है. इस संबंध में नप के जेई दीपक कुमार बताते हैं कि बारिश के कारण परेशानी हो रही है, कार्य सही ढंग से हो रहा है. विभागीय स्तर से कार्य कराया जा रहा है. चार-पांच दिन में काम पूरा हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन