ePaper

राज्यरानी पर पत्थरबाजी की घटना पर डीजी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

Updated at : 06 Dec 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यरानी पर पत्थरबाजी की घटना पर डीजी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

राज्यरानी पर पत्थरबाजी की घटना पर डीजी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

विज्ञापन

23 नवंबर को हुई थी घटना, तीन एसी कोच का शीशा हुआ था डैमेज सहरसा. रेलवे बोर्ड की सबसे हॉट ट्रेन सहरसा-पटना 12567/68 राज्यरानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना पर आरपीएफ डीजी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. बीते 23 नवंबर को पटना से सहरसा-सरायगढ़ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर निशाना बनाया था. घटना में एसी कोच के कई शीशे चकनाचूर हो गये थे. हालांकि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी. घटना के दिन इस ट्रेन में एसी कोच में तैनात रेल कर्मचारियों ने राजेंद्र नगर और न्यू बरौनी के बीच घटना के बारे में जानकारी दी थी. जबकि कुछ रेल कर्मचारी सहरसा से सरायगढ़ के बीच चलती ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना के बारे में बता रहे थे. वहीं इस ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना में सबसे अधिक एसी चेयर कार सी 3 कोच को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया गया था. इसके अलावा 3 इकनोमिक कोच के शीशे को भी चकनाचूर कर दिया गया था. चेयर कार सी 2 कोच का भी शीशा क्षतिग्रस्त किया गया था. यहां बता दें कि सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन सहरसा आने के बाद नंबर बदलकर स्पेशल ट्रेन बनकर सरायगढ़ तक परिचालन किया जाता है. अंतिम दिन सिर्फ रनिंग कर्मचारियों ने डाला वोट, 12 दिसंबर को मतगणना सहरसा. तीन दिनों का रेलवे यूनियन चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. शुक्रवार को सिर्फ रनिंग कर्मचारियों ने ही वोट डाला. वहीं 12 दिसंबर को मतगणना होगी. मतगणना स्थल समस्तीपुर डिवीजन में बनाया गया है. यहां बता दें कि रेल यूनियन चुनाव 4, 5 और 6 दिसंबर तक था. सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रेल यूनियन चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया. सहरसा में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. स्टेशन अधीक्षक कार्यालय और सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया था. 6 दिसंबर को सिर्फ शेष बचे हुए रनिंग कर्मचारियों को ही वोट डाला जाना था. अन्य सभी रेल कर्मचारियों को चार और 5 दिसंबर को मतदान करना था, जो पूरा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन