भक्ति भजनों की धुन पर देर शाम तक झूमे श्रद्धालु

नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित श्रीश्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.
हनुमान मंदिर परिसर में विशेष पूजन के दौरान आयोजित हुआ भजन संध्या कार्यक्रम
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित श्रीश्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. मंदिर परिसर में विशेष पूजन, आरती एवं भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की. देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं गणेश वंदना के साथ हुई. भजन गायक बांके बिहारी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. उन्होंने राम आयेंगे आयेंगे तथा भजन करो मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है. जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आये और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के नारों से गूंज उठा. इसके बाद भजन गायक शिवचंद्र कुमार ने भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने राम नाम का टिकट कटा लो, गाड़ी खुलने वाली है तथा मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी.भजनों के दौरान श्रद्धालु तालियां बजाकर एवं झूमकर भगवान की भक्ति में लीन दिखायी दिए. कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के समक्ष दीप जलाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर मंदिर के पुजारी दीपक महंथ, डॉ प्रमोद भगत, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार पोद्दार, राकेश भगत, रामचंद्र गुप्ता, अजय चौरसिया, राजू भगत, अजय भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










