अतिवृष्टि से किसानों को क्षति, क्षतिपूर्ति अनुदान की मांग

Updated at : 30 Mar 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
अतिवृष्टि से किसानों को क्षति, क्षतिपूर्ति अनुदान की मांग

अतिवृष्टि से किसानों को क्षति, क्षतिपूर्ति अनुदान की मांग

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा व तेज हवा के कारण किसानों की लाखों की फसल बर्बाद हो गयी है. हजारों एकड़ जमीन में लगी मक्का व गेहूं की फसलें के जमीन पर धराशाही होने से किसानों की कमर टूट गयी है. लोगों ने जानकारी देते बताया कि महज एक सप्ताह के अंदर दो-दो बार आये तूफान व असामयिक मूसलाधार वर्षा से सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी मक्के की फसल नीचे गिर गयी है. मध्यम वर्गीय व छोटे किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं व फसल कटने पर कर्ज से मुक्ति मिलती है. इस वर्ष महाजन के ऋण से मुक्ति पाना असंभव है. जिला प्रशासन के द्वारा अबतक क्षतिपूर्ति अनुदान पर चर्चा नहीं की जा रही है. प्रखंड प्रमुख रियाज आलम, उप प्रमुख मुखिया संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पन्ना लाल राम, तेलवा पूर्वी पंचायत के मुखिया व विधायक प्रतिनिधि नुरुल्लाह रहमानी, बीरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आनंद, भेलाही मुखिया मुमताज आरा, जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह मनोवर पैक्स अध्यक्ष तंजीम अहमद, समाजसेवी अतहर अली, राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, पूर्व मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नजमुल होदा सहित अन्य ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण करा कृषि इनपुट अनुदान के लिए प्रशासनिक पहल की मांग की है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन