स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के पार्सल पर रोक, 11 से 14 अगस्त तक बुकिंग बंद

Updated:
विज्ञापन

फोटो - सहरसा जंक्शन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, सहरसा जंक्शन से दिल्ली जाने वाले पार्सलों की बुकिंग और परिवहन पर 11 से 14 अगस्त तक अस्थायी रोक लगा दी गई है. रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Saharsa Railway News: सहरसा. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली जाने वाले पार्सलों की बुकिंग और परिवहन पर अस्थायी रोक लगा दी है. सहरसा जंक्शन से दिल्ली के लिए 11 से 14 अगस्त तक पार्सल की बुकिंग नहीं होगी. रेलवे के अनुसार यह प्रतिबंध सहरसा से खुलने वाली और सहरसा होकर गुजरने वाली ट्रेनों में दिल्ली क्षेत्र के लिए लागू रहेगा.

विज्ञापन

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर भी पार्सल सेवा रहेगी बंद

रेलवे की व्यवस्था के अनुसार नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों पर भी पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी पर रोक रहेगी. स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा जांच और निगरानी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गयी है.

लीज्ड कोच में भी पार्सल ले जाने पर रोक

यह प्रतिबंध केवल सामान्य पार्सल बुकिंग तक सीमित नहीं है. रेलवे के अनुसार लीज पर संचालित एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोचों में भी दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सुरक्षा कारणों से इन कोचों पर भी निर्धारित अवधि में रोक लागू रहेगी.

इन प्रमुख ट्रेनों में होती है पार्सल बुकिंग

सहरसा से दिल्ली क्षेत्र के लिए चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहती है. इनमें 15565/66 ललित ग्राम-सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 15280/79 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस और 15529/30 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस प्रमुख हैं.

पार्सल कारोबारियों से सहयोग की अपील

Saharsa Railway News: रेलवे ने यात्रियों और पार्सल कारोबारियों से अपील की है कि वे 11 से 14 अगस्त के बीच दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग कराने से बचें. प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद सामान्य व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन