गैस, पेट्रोल, डीजल के किल्लत के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

Updated at : 31 Mar 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
गैस, पेट्रोल, डीजल के किल्लत के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

गैस, पेट्रोल, डीजल के किल्लत के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

विज्ञापन

मोदी जी जब से आये हैं देश लाइन में खड़े-खड़े है परेशानः मुकेश झा सहरसा . देश में गैस, पेट्रोल, डीजल एवं बिजली बिल बढ़ोत्तरी को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद के सदस्य राजीव कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों को कांग्रेस के आंदोलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये पता था कि इजरायल एवं ईरान के बीच तनाव है. अमेरिका कभी भी युद्ध भड़का सकता है. बावजूद इसके प्रधानमंत्री इजरायल चले गये एवं हमारे दशकों पुराने मित्र इरान के दुश्मनों से मिले. इरान, अमेरिका एवं इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है. लेकिन हम भारत के लोग मुश्किल में फंसे हैं. रसोई गैस की किल्लत से घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं. घंटों में लाइन में खड़े होने का बाद एक-एक सिलेंडर तीन-तीन हजार रुपये का मिल रहा है. जब सिलेंडर महंगे हुए तो लोगों ने बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे खरीदे. लेकिन सरकार ने शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक बिजली की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ा दी. पेट्रोल एवं डीजल का संकट शुरू हो चुका है. कई शहरों में लंबी-लंबी कतारें लग रही है. जरूरत की हर चीज महंगी होती जा रही है. जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है. दो अप्रैल को कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन करेगी. जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे लुटेरों ने हमें चारों ओर घेर लिया है एवं जो मिल रहा है सबकुछ लूट रहे हैं. मोदी जब से आये हैं, देश लाइन में खड़े-खड़े परेशान है. नोटबंदी हुई तो देश लाइन में खड़ा हुआ. अचानक बिना कोई राहत दिये लॉकडाउन लगा दिया. अब मोदी की गलती से गैस मिलना मुश्किल हुआ तो नीतीश कुमार को उसमें जनता को लूटने का अवसर मिल गया एवं उन्होंने बिजली महंगी कर दी. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि जनता को मुश्किलों में डाल कर लूटने वाली इन सरकारों का डट कर मुकाबला करना है एवं इनको उखाड़ फेंकना है. इसकी शुरुआत हम दो अप्रैल से कर रहे हैं. हर प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी दो अप्रैल को प्रदर्शन करेगी. मौके पर मो नईमाउद्दीन, भरत झा, शोभाकांत झा, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुमन कुमार राम, उदय कुमार महतो, वैद्यनाथ कुमार झा, शिव कुमार, अमन कुमार, नसीम उद्दीन, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, मो मकसूद, अमरेंद्र नारायण झा, सत्यनारायण चौपाल, अशीष कुमार, पंकज कुमार सिंह, भरत झा, अशोक कुमार राम, दिवाकांत गिरी, विरेंद्र पासवान, अभिनंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन