प्रमंडलीय आयुक्त का उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में कार्यक्रम कल

जनशिकायत की भी समीक्षा की जायेगी
सहरसा प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल राजेश कुमार अपने योगदान के बाद से प्रशासनिक कार्य में जुटे हैं. उनका 31 जनवरी को मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में भ्रमण निर्धारित है. भ्रमण क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. साथ ही क्षेत्र भ्रमण भी निर्धारित है. इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त आम नागरिक से भी मिलेंगे एवं उनके द्वारा जनशिकायत की भी समीक्षा की जायेगी. कार्यालय निरीक्षण के लिए निरीक्षण प्रतिवेदन एवं क्षेत्र भ्रमण निमित सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यालयों को दि��ा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










