ePaper

दादा-दादी, नाना-नानी ने बच्चों के समक्ष प्रस्तुत की पारंपरिक कहानी वाचन व गीत-संगीत

Updated at : 16 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
दादा-दादी, नाना-नानी ने बच्चों के समक्ष प्रस्तुत की पारंपरिक कहानी वाचन व गीत-संगीत

बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किलकारी बिहार बाल भवन में बाल उमंग पखवाड़ा का आयोजन पिछले 13 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जा रहा है.

विज्ञापन

किलकारी बाल भवन में बाल दिवस पखवाड़ा में चौपाल का हुआ आयोजन

सहरसा. बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किलकारी बिहार बाल भवन में बाल उमंग पखवाड़ा का आयोजन पिछले 13 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जा रहा है. इस मौके पर मैजिक शो, पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवन यात्रा पर कहानी वाचन, नृत्य नटिका, दादी की चौपाल, चित्रकला प्रतियोगिता, पिकनिक, चेस प्रतियोगिता तथा अलबेला ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है. ॉ

बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता ने 10 विषयों पर की विस्तृत चर्चा

बाल उमंग पखवाड़ा के तहत रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से जेनरेशन गैप को पाटने का कार्य किया गया. जिसमें बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता द्वारा 10 विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. इन चर्चाओं के साथ दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा बच्चों के समक्ष पारंपरिक कहानी वाचन, संस्कार गीत, पारंपरिक संगीत-गीत की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम में प्रभात कुमार, रंजीता, डॉ शांति लक्ष्मी चौधरी, सविता कुमारी, राकेश रौशन, अलखनंदा कुमारी, डॉ पूनम झा, पप्पू शर्मा, केदार ठाकुर, दीपक कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी.

विभिन्न प्रकार के सामग्रियों से की गयी बाल भवन परिसर की आकर्षक सजावट

इस अवसर पर हस्तकला एवं चित्रकला विधा के बच्चों ने वेस्ट मटेरियल का अभिनव उपयोग कर विभिन्न प्रकार के सामग्रियों से संपूर्ण बाल भवन परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया. जो पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया. जिसमें आयुषी, रूद्र, अनोखा, प्रज्ञा, श्वेता, अर्पिता, अथर्व, तुशिता, निशु, अंश, आराध्य, प्रशांत, तेजस, जानवी, परिधि, दीपिका, विष्णु, सत्यम, मयंक, गौरव, सौरव, अमित, सोनम सहित अन्य बच्चों ने सहयोग किया. इस मौके पर किलकारी बिहार बाल भवन सहरसा में किलकारी प्रकाशन एवं मासिक पत्रिका का विक्रय केंद्र लगाया गया, जिसका संचालन कंप्यूटर विधा के आदित्य राज ने किया. हस्तकला तथा चित्रकला बच्चों ने हस्तनिर्मित सामग्री व चित्रकारी की प्रदर्शनी लगायी.

इस मौके पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने कहा कि बाल उमंग पखवाड़ा के तहत आयोजित चौपाल बच्चों को पारिवारिक महत्व के प्रासंगिकता की समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास है. साथ ही बच्चों से संबंधित विषयगत चर्चा से बच्चों की समझ विकसित करना है. हमारा प्रयास है कि बाल भवन के माध्यम से तृतीय पीढ़ियों को सशक्त मंच मिले. जहां वे अपनी प्रतिभा को आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्त कर सके. समाज के सभी वर्गों का सहयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है एवं यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल है. इस सफल आयोजन का मंच संचालन जिया एवं आयुषी ने किया. साथ ही कार्यालय कर्मी में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मधु कुमारी, सहायक लेखा पदाधिकारी विश्व विजय झा, प्रमंडल संसाधन सेवी शब्दा हज्जू, नामांकन प्रभारी मौसमी कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षिका अन्नू कुमारी, बाल सहयोगी आयुष राज, हस्तकला प्रशिक्षक विकास भारती, तबला प्रशिक्षक निभाष कुमार, नृत्य प्रशिक्षिका आर्थी कुमारी, कंप्यूटर प्रशिक्षिका शिखा कुमारी, चेस प्रशिक्षिका प्रेरणा कुमारी, कराटा प्रशिक्षक राम कुमार सहित अन्य लोगों ने विशेष भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन