सहरसा हवाई अड्डे पर कुलाधिपति की वरीय अधिकारियों ने की अगुवानी

विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल सह कुलाधिपति का सहरसा हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने स्वागत किया
सहरसा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल सह कुलाधिपति का सहरसा हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने स्वागत किया. हवाई अड्डे पर मौजूद जिले के अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद कुलाधिपति सड़क मार्ग से सीधे मधेपुरा के लिए रवाना हो गए. सड़क मार्ग से निकले राज्यपाल सह कुलाधिपति की सुरक्षा को लेकर पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की गयी थी. जगह जगह अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. उनके गुजरने वाले सड़क पर पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था रही. वहीं मधेपुरा में कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुनः जिले के सभी अधिकारियों ने हवाई अड्डे से उन्हें विदा किया. मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी मनोज कुमार, जिलाधिकारी वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. हवाई अड्डे पर भी मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










