सदर थाना में इंस्टाल किया जा रहा सीसीटीवी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2020 8:48 AM
सदर थाना में इंस्टाल किया जा रहा सीसीटीवी
सहरसा : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सदर थाना में सीसीटीवी कैमरा का इंस्टालेशन का कार्य शुरू किया गया है. सदर थाना में प्रवेश द्वार के साथ-साथ महिला व पुरूष हाजत व अन्य जगहों पर नियंत्रण के लिए कैमरा का इंस्टालेशन कार्य जारी है.
इससे पूर्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, महिला व एससीएसटी थाना में सीसीटीवी कैमरा लग चुका है. कैमरा लगा रहे कर्मियों ने बताया कि अंदर व बाहर कैमरा लगाने का कार्य शुरू किया गया है. वहीं सभी थाना व कार्यालयों में एलइडी भी लगाया जायेगा. ताकि कैमरा का फुटेज थानाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी देख सकें.
इससे पूर्व बिहरा, नवहट्टा, सोनवर्षा कचहरी, जीआरपी, बैजनाथपुर ओपी में इंस्टालेशन का कार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य थाना में भी कैमरा इंस्टालेशन का कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनलोगों का कार्य सिर्फ इंस्टालेशन का है. सभी सामान विभाग से ही उपलब्ध कराया जाता है. जैसे-जैसे सामान की आपूर्ति होगी, विभाग के द्वारा चयनित जिले के थाना, ओपी व शिविर में कैमरा लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










