जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

Updated at : 29 Jan 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

अनमोल भगत ने संबोधन करते हुए आगामी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया.

विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए नेताओं की हुई बैठक नवहट्टा दुर्गा स्थान परिसर नवहट्टा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक नवहट्टा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी एवं कृष्णा साह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में आगामी 7 फरवरी को सहरसा में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक हो, इसके लिए पार्टी के सभी अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मिलकर अभी से तैयारी करें. इस बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, लोजपा आर जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, रालोसपा जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह जीशु, पूर्वी महिषी प्रत्याशी चंदन कुमार बागची, पंकज पाठक, बीएन सहनी, हीरेंद्र मिश्र हीरा, देवेंद्र देव, कमल नारायण गुप्ता, अनमोल भगत ने संबोधन करते हुए आगामी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया. बैठक में हम के प्रखंड अध्यक्ष मजहर, लोजपा अध्यक्ष मो सद्दाम, भाजपा के कृष्णा साह, अजय कुमार चौधरी, ममता कर्ण, पूनम देवी, रामानंद चौधरी, सोहन दास, सुचिंद्र साह, परमेश्वर गुप्ता, कृष्ण कुमार मेहता, रतन साह, चिक्कू सरकार, अमित सिंह, ललित मालाकार, सुधीर ठाकुर सहित सभी एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन