व्यवसायियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में दुकान बंद कर किया प्रदर्शन

व्यवसायियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में दुकान बंद कर किया प्रदर्शन
सत्तरकटैया . प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्तरकटैया बाजार में बिजली विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया. व्यवसायियों ने मंगलवार को बाजार व दुकान बंद कर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ सुशील कुमार पहुंचे और व्यवसायियों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन व्यवसायी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के जिद पर अड़े रहे. विरोध प्रदर्शन करने वालों में शत्रुघ्न चौधरी, रविंद्र यादव, प्रमोद यादव, शंभु यादव, रूपक कुमार, राहुल यादव, मो सैयब, बम शंकर, मो अमीन, संजीव, बबलू, मदन साह, रामप्रकाश भगत व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










