ePaper

तीसरे दिन भी अतिक्रमण खाली कराने को लेकर चला बुलडोजर

Updated at : 20 Sep 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी अतिक्रमण खाली कराने को लेकर चला बुलडोजर

तीसरे दिन भी अतिक्रमण खाली कराने को लेकर चला बुलडोजर

विज्ञापन

लोग खुद से भी खाली कर रहे अतिक्रमण सहरसा . बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य पिछले चार दिनों से जारी है. निर्माण कार्य में सड़क पर अतिक्रमण बाधा नहीं बने इसको लेकर पिछले दो दिनों से जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने में जुटी है. कहरा अंचलाधिकारी सहित, सत्तरकटैया व नवहट्टा के अंचलाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. सदर थाना पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम द्वारा तीसरे दिन शनिवार को भी शहर के पूरब बाजार सहित धर्मशाला रोड़ से अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा. जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले खुद से भी अतिक्रमण हटाने में जुट गये हैं. पहले ये लोग इस इंतजार में थे कि रेल ओवरब्रिज हर बार की तरह हवा हवाई बनकर रह जायेगा. लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही उनमें अतिक्रमण करने का भय सताने लगा. उस पर पिछले तीन दिनों से जिरी अतिक्रमण हटाओ अभियान से लोग खुद आगे आकर अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गये हैं. वहीं चिन्हित सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है. कहरा अंचलाधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरब बाजार व धर्मशाला रोड़ में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि बंगाली बाजार रेल ढ़ाला से पूरब एवं धर्मशाला रोड़ से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है. अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दे दिया गया था. कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया है. लेकिन कुछ लोग आज भी अतिक्रमण किये हुए हैं. ऐसे लोगों का अतिक्रमण शांतिपूर्ण तरीके से हटाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डीबी रोड में हाई टेंशन तार रहने के कारण पूरी तरह अतिक्रमण खाली नहीं कराया गया है. एक तरफ अतिक्रमण हटा दिया गया है. जबकि दूसरी तरफ विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि चिन्हित सभी जगह से अतिक्रमण हटाने का कार्य जल्द संपन्न कर लिया जायेगा. जिससे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन