जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी जंग, पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

Updated at : 27 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी जंग, पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी जंग, पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

विज्ञापन

डरहार थाना क्षेत्र के परताहा वार्ड नंबर 12 निवासी सिंघेश्वर यादव की जमीन विवाद में मौत एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज, नवहट्टा. नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के डरहार थाना क्षेत्र अंतर्गत परताहा गांव में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक झगड़े में 70 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज दरभंगा में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, परताहा वार्ड संख्या 12 निवासी पंकज यादव और उनके चाचा सिंघेश्वर यादव के बीच पिछले छह माह से अधिक समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान कई बार मारपीट भी हो चुकी थी. ग्रामीण स्तर पर पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता नहीं किया. गुरुवार की शाम करीब 7 बजे चापाकल के पानी के बहाव और कीचड़ को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया. इसी दौरान वृद्ध सिंघेश्वर यादव विवाद को शांत कराने पहुंचे, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई. इस दौरान पंकज यादव, उनके पुत्र धीरज यादव तथा सिंघेश्वर यादव के पुत्र छेदी यादव के बीच जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि पंकज यादव के परिजनों ने सिंघेश्वर यादव पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए और उनके मुंह से खून आने लगा. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए किरतपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहां से भी हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई. इस मामले में मृतक के पुत्र छेदी यादव के आवेदन पर पंकज यादव, धीरज यादव सहित एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों के खिलाफ डरहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना घटना के समय गुरुवार शाम को डरहार पुलिस परताहा गांव में संध्या गश्ती कर रही थी. मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए भेजा. इसके बाद गांव में विधि-व्यवस्था बनाए रखी गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी तथा कई लोगों की जान जा सकती थी. गांव में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की तत्परता और बेहतर पुलिसिंग की सराहना की जा रही है. एक नामजद आरोपी गिरफ्तार डरहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना के दौरान ही पंकज यादव के पुत्र धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन