भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन

सहरसा . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें संस्करण को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने सुना. प्रधानमंत्री ने इस महत्वपूर्ण संवाद में देश की सामूहिक शक्ति, जनभागीदारी व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को फिर से सशक्त रूप से प्रस्तुत किया. उन्होंने समाज के उन अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियां साझा की, जो बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं. इस संस्करण में विशेष रूप से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन, युवा नवाचार, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर बल दिया गया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर वोकल फॉर लोकल को अपनाएं, प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें. उनका यह संदेश केवल प्रेरणादायक ही नहीं बल्कि जन-जागरण का माध्यम रहा. जो हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है. राजीव रंजन साह ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में उतारते एक सशक्त, स्वावलंबी एवन विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन